Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida Crime News: कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा। जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में बीते दिनों कलेक्शन एजेंट से लूटे गए 3 लाख 42 हजार रुपये मामले में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर तमंचा बरामदगी के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान एक बदमाश ने छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जबाबी फायरिंग में इसके पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इन दोनों के पास से पुलिस ने कुल लूटे हुए कैश में से 2 लाख 13 हजार नगदी, अवैध असलाह, जिंदा व खोखा कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

ग्रेटर नोएडा जेवर कोतवाली एरिया में बीते 26 मई को कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच शुक्रवार की देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस को सूचना मिली थी कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश जेवर क्षेत्र में बाइक पर आने वाले और पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी एक बिना नंबर की बाइक पुलिस को आते हुए दिखाई दी पुलिस द्वारा बाइक सवारो को रोककर और जब गाड़ियों के पेपर की जानकारी की तो आरोपी पेपर नहीं दिखा पाये.  पुलिस गहनता से पूछा तो पता कि इन लोगों के द्वारा बीते दिनों कलेक्शन एजेंट से 3,42 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Read also: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में Flipkart ने की घोषणा : UP के ODOP उत्पादों की 1600 करोड़ की बिक्री

पुलिस के द्वारा  पकड़े गए दोनों आरोपी टिंकू और बंटी बताए जा रहे हैं जो कि फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले हैं पुलिस के आलाधिकारियों ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पैसे और अवैध हथियार जंगलों में छुपाए गए हैं जिन्हें लेने के लिए आए हुए थे पुलिस पकड़े गए बदमाशों को लेकर उस जगह पहुंची है जहां पर हथियारों पैसे छुपाए गए थे इसी दौरान जब बदमाश अपने द्वारा छिपाए हथियार को उठा रहा था तभी उसी अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। जिसके बाद क्रॉस फाइरिंग में एक बदमाश टिंकू घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है ।

पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जेवर से फरीदाबाद तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए थे और उसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए थे जिनकी तलाश की जा रही थी वहीं पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से 2 लाख 13 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल व दो अवैध तमंचा सहित जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये है पकड़े गए बदमाशों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है.

Exit mobile version