Site icon Buziness Bytes Hindi

Noida Crime News: नाइजीरियन ने महिलाओं को शादी का झांसा देकर 50 करोड ठगे,पत्नी के लिए खरीदा फार्म हाउस


Noida Crime News: नाइजीरियन ने महिलाओं को शादी का झांसा देकर 50 करोड ठगे,पत्नी के लिए खरीदा फार्म हाउस

नोएडा। एक नाइजीरियन ने दूसरी महिलाओं के साथ शादी के नाम पर बेवफाई दिखाकर उनसे 50 करोड की ठगी कर डाली। वहीं अपनी पत्नी से वफाई करते हुए उसके नाम से इसी रुपये से एक आलीशान फार्म हाउस खरीद डाला। पुलिस ने इस नाइजीरियन ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इस नाजीरियन ठग के और भी शातिर कारनामें सामने आ रहे हैं। यह शातिर नाइजीरियन भोली-भाली युवतियों से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट,ज्वेलरी के नाम पर ठगी करता था। इसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी आईडी बना रखी थी और शादी के लिए महिलाओं को झांसा देकर उनसे ठगी करता था।

Read also: नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में झपटमार घायल

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने इस शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस केा उसने अब तक बताया है कि वो करीब 500 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर 50 करोड़ की ठगी कर चुका है। नाइजीरियन ने पुलिस को बताया कि उसने ठगी के रुपयों से अपनी पत्नी के नाम पर फॉर्म हाउस खरीदा है। नाइजीरियन नोएडा में रहकर वारदातों को अंजाम देता था।

Read also: साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

साइबर क्राइम एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया नाइजीरियन ऑसीटर चर्चिल पॉल को ग्रेटर नोएडा से पकड़ा है। पॉल मैट्रिमोनियल वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से संपर्क बनाता था और अपने को ब्रिटेन में डॉक्टर बताकर उनको झांसे में लेता था। महिलाओं से फ्रेंडशिप करने के बाद उनको शादी का आफर देता था। इसके बाद महिलाओं को महंगे गिफ्ट और ज्वेलरी भेजने के नाम पर ठग लेता था। इस ठगी में नाइजीरियन की पत्नी भी साथ देती थी।

Exit mobile version