Site icon Buziness Bytes Hindi

स्याना हिंसा में शहीद इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार की शहादत का कोई मोल नहीं -रोहित जाखड


स्याना हिंसा में शहीद इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार  की शहादत का कोई मोल नहीं -रोहित जाखड

बुलंदशहर -स्याना हिंसा  2018 में  इंस्पेक्टर शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पर हमला करने वाले आरोपित शिखर अग्रवाल को  प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना का महामन्त्री  बनाए जाने के बाद भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा दिखने लगा है।  राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित जाखड़ ने एक बैठक आयोजित कर भाजपा के इस फैसले पर अफसोस जताया है


उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भाजपा प्रमोद कर रही है जिन लोगों को संगठन में रहने की भी इजाजत नहीं देनी चाहिए उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को संगठन से बाहर करें जो लोग सुबोध कुमार की हत्या में शामिल रहे उन्होंने कहा कि ऐसे हत्यारे को प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार योजना की जिम्मेदारी देकर सरकार क्या उत्तर प्रदेश में दूसरा विकास तू पैदा करना चाह रही है।

ऐसे लोगों को बढ़ावा देकर सरकार क्या संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा किक्या शहीद पुलिस इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार की शहादत का कोई मोल नहीं है ? इसीलिए हमारी  माँग है सरकार और भाजपा तत्काल संज्ञान लें और आरोपित सिखाए अग्रवाल को पदमुक्त करें । शहीद का अपमान समाज बर्दाश्त नहीं करेगा
यह खबर जब  देशभर में  सुर्खियां बटोरने लगी  तभी  देर रात संगठन के जिला अध्यक्ष ने जानकारी देकर बताया कि शिखा अग्रवाल को पद से हटाते हुए संगठन से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

Exit mobile version