Site icon Buziness Bytes Hindi

नो टेंशन अब साबुन के बिजनेस से बने लखपती

बाजार:- आज के समय मे हर कोई अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है। क्योंकि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और लोगो को सरकारी और प्राइवेट किसी भी सेक्टर में नौकरी नहीं मिल रही है। अब अगर आप भी नौकरी से परेशान होकर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको जो बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं उससे आप अगर मेहनत करते हैं तो आपको लाखों का मुनाफा हो सकता है। 
असल मे हम बात कर रहे हैं साबुन मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस की क्योंकि आजकल मार्केट में साबुन की डिमांड बढ़ गई है। अब लोग डिफरेंट डिफरेंट स्टाइल के बेहतरीन साबुन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। वही अगर आप एक यूनीक तरीके का साबुन मैन्युफैक्चरिंग करते हैं तो यह मार्केट में धूम मचा सकता है और आपको इस बिजनेस से लाखों की कमाई हो सकती है। 

कितने में शुरू होगा बिजनेस:- 

अगर आप साबुन बनाने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक फैक्ट्री लगानी होगी। जिंसमे 7 लाख का निवेश करना होगा। वही इसके लिए आपको 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होगी। साबुन बनाने के लिए आपको कुछ मशीन इंस्टाल करवानी होगी। इनमें एक्सट्रूडर मशीन, मिक्सर मशीन, डाई, कटिंग मशीन आदि शामिल हैं. इसके अलावा साबुन मैन्युफैक्चिरिंग के लिए आपको रॉ मैटेरियल की भी जरूरत होगी।
मार्केट में आपका साबुन नया होगा आपको उसके नाम और ब्रांड का खास ख्याल रखना होगा। अगर आप बेहतरीन क्वालिटी के साथ मार्केट में अपना साबुन लॉन्च करेंगे तो आपका साबुन जल्द ही लोगो की पसन्द बन जाएगा। शुरुआत में आपको इस बिजनेस में 20 फीसदीं तक का मुनाफा होगा। जिससे आपको महीने का 25 से 30 हजार रुपये बच सकता है लेकिन धीरे धीरे यह मुनाफा बढ़ता जाएगा और आपका साबुन एक ब्रांड बन जायेगा।
Exit mobile version