Site icon Buziness Bytes Hindi

अंतर्राज्यीय आवागमन पर न लगे रोक, गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र


अंतर्राज्यीय आवागमन पर न लगे रोक, गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र

नई दिल्ली: देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की वजह से हर राज्य ने अपनी तरफ से कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के साथ ही साथ अन्य तरह के पाबंदियों की घोषणी की है। ऐसे में पिछले कुछ समय से गृह मंत्रालय को यह शिकायत मिल रही थी कि कई राज्यों में सामानों के आवागमन में स्थानिय प्रशासन द्वारा रोकटोक हो रहा है।

अंतर्राज्यीय आवागमन पर रोक टोक की शिकायत
यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय के गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्य मुख्य सचिवों को लिखा है कि व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्य और अंतर-राज्य आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। उनके पत्र में कहा गया है कि ऐसा कोई भी प्रतिबंध एमएचए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है।

गृह सचिव ने ध्यान दिलाया
बता दें कि अनलॉक-3’ के दिशा-निर्देशों की ओर ध्यान दिलाते हुए भल्ला ने कहा कि ऐसी पाबंदियों से माल और सेवाओं के अंतरराज्यीय आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं और इससे आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ता है। इस वजह से आर्थिक गतिविधि या रोजगार में अवरोध पैदा होता है।

Exit mobile version