Site icon Buziness Bytes Hindi

अनलॉक -1 में मेरठ को राहत नहीं


अनलॉक -1 में मेरठ को राहत नहीं

मेरठ – कंटेन्मेंट और बफर जोन में नही खुलेंगे धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और ऑफिस, पूरा शहर है कंटेन्मेंट और बफर जोन। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ कोविड19 को लेकर बैठक की.इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि मेरठ में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं. इसलिए अभी सावधानी बरतने की जरूरत है.

इन एरिया में रहेगी सख्ती
अभी आबूलेन, बेगमपल, सदर बाज़ार, लालकुर्ती, हापुड़ अड्डा, शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट की दुकानें नहीं खुलेंगी.इन इलाकों में आने वाले धार्मिक स्थल भी बन्द रहेंगे.

शर्तों पर ही परमिशन
कंटेन्मेंट और बफर जोन से बाहर तयशुदा शर्तो पर अनुमति मिलेगी. धार्मिक स्थलों में 5 लोगो से ज्यादा लोग एंट्री नहीं कर सकेंगे, न ही लगेगा तिलक और ना होगा प्रसाद का वितरण किया जाएगा. डीएम और एसएसपी ने सोमवार को कहा कड़ाई से नए नियमों का पालन कराया जाए.जो न माने उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Exit mobile version