Rajnath Singh On PM Modi: मोदी जी के पीएम रहते कोई नहीं कर सकता होता, राजनाथ का दावा

नेशनलRajnath Singh On PM Modi: मोदी जी के पीएम रहते कोई नहीं...

Date:

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने आज दावा किया कि जब तक मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, कोई भी घोटाला नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि देश की सारी सीमाएं सुरक्षित हैं और कोई भी देश उनपर ग़लत नज़र नहीं डाल सकता। बता दें कि चीन द्वारा LAC के बेहद करीब बस्तियां बसाने के फोटोग्राफ और ख़बरें अक्सर सामने आती रहती है. राजनाथ सिंह आजकल अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं जहाँ उन्होंने कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।  

विकास योजनाओं की आधारशिला रखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जिस तरह से विकास कार्य किये है और कानून-व्यवस्था सढृढ़ की है वो कबीले तारीफ है। उन्होंने कहा कि वह दिन बहुत जल्द आएगा जब हमारा यूपी न्यू जनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश के सभी राज्यों से आगे होगा। राजनाथ ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जल्द ही लखनऊ में  5G स्पेक्ट्रम रोल ऑउट हो जाए। इस मौके पर राजंत सिंह यूपीए सरकार के दौरान हुए कथित 2G घोटाले का ज़िक्र करना नहीं भूले, उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम की बात आते ही कांग्रेस के समय के घोटाले की याद आती है. राजनाथ सिंह ने कहा लेकिन हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि जब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी हैं तब तक कोई घोटाला नहीं कर सकता। बता दें कि अदालत ने भी कहा है कि 2G में कोई घोटाला हुआ ही नहीं, इस मामले में जितने भी लोगों का नाम आया था उन सबको क्लीन चिट मिल चुकी है लेकिन भाजपा नेता उसे आज भी घोटाला ही मानते हैं. 

Read also: Uksssc Paper Leak: भर्ती घोटाले के बडे़ आरोपी हाकम सिंह का करीबी केंद्र पाल एसटीएफ ने दबोचा

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें अपने देश के जवानों पर गर्व करना चाहिए, मैं देश को पूरी तरह से आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप सब सुरक्षित हैं। सारी सीमाएं सुरक्षित हैं. राजनाथ ने कहा कि भारत ने कभी किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है और मोदी जी के रहते यह मुमकिन नहीं कि कोई भारत की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा कर सके.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related