हुस्न में मामले में इन एक्ट्रेस नही दे सकता कोई मात

एंटरटेनमेंटहुस्न में मामले में इन एक्ट्रेस नही दे सकता कोई मात

Date:

बॉलीवुड वो जगह है जहां किसी की उम्र और कमाई का अंदाजा लगाना मुश्किल है. खासकर जब बात बीटाउन एक्ट्रेसेस की हो तो वे अपनी उम्र को इस तरह धोखा देती हैं कि कई बार उनके बड़े हो चुके बच्चे भी उनके सामने फीके पड़ जाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये सभी फैशन के खेल में हमेशा आगे रहते हैं। जब स्टाइलिश कपड़ों और मैच्योरिटी का कॉम्बिनेशन जमता है तो वो लुक सामने आता है, जिससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहा जा सकता है । आज हम कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे है जिनकी खूबसूरती के आगे उसकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है

शर्मिला टैगोर

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आज भी इतनी खूबसूरत दिखती हैं कि उनकी बेटी सोहा के अलावा उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता। 78 साल की ये एक्ट्रेस जब साड़ी पहनकर निकलती हैं तो उनकी खूबसूरती और नवाबी अंदाज की तारीफ करनी ही पड़ती है.

भाग्यश्री

50 प्लस इस एक्ट्रेस की कोई भी तस्वीर उठाकर देख लीजिए, किसी में भी उनकी खूबसूरती फीकी नहीं लगेगी। जींस-टॉप हो या स्टाइलिश ड्रेस, ये खूबसूरत एक्ट्रेस हर स्टाइल में माहिर नजर आती हैं।

नीना गुप्ता

वैसे तो नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक जानी-मानी डिजाइनर हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन कैरी करने के मामले में 64 साल की एक्ट्रेस अपनी बेटी पर भारी पड़ती हैं। इस उम्र में भी वह छोटे कपड़े और लो-कट ब्लाउज और टॉप पहनती हैं, जिसमें नजर आने वाला उनका ग्लैमरस अंदाज सुर्खियां बटोर लेता है।

करिश्मा कपूर

करीना कपूर खुद कहती हैं कि वह आज भी अपनी बड़ी बहन से स्टाइलिंग टिप्स लेती हैं। ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? करिश्मा कपूर चाहे साड़ी पहनें या वेस्टर्न ड्रेस, बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस उनके आगे पानी भरती नजर आती हैं।

काजोल

कर्वी फिगर की मालकिन काजोल आत्मविश्वास की मूर्ति से कम नहीं हैं। कुछ ही सालों में उम्र का अर्धशतक छूने को तैयार ये हसीना लो-कट नेकलाइन ड्रेस से लेकर पावर सूट तक इस तरह कैरी करती हैं कि उनकी बेटी रानी नीसा भी उनके सामने पीछे रह जाएं।

श्वेता तिवारी

उम्र को धोखा देना तो कोई श्वेता तिवारी से सीखे। 40 प्लस होने के बाद भी यह लड़की जिस तरह अपनी फिटनेस और फैशन का ख्याल रखती है, उसे देखकर न जाने कितनी महिलाएं प्रेरित होती हैं। शायद यही वजह है कि उनकी बेटी पलक छोटी होने के बावजूद स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related