Site icon Buziness Bytes Hindi

रामभक्तों के खून से सने हाथों वालों से सलाह की ज़रूरत नहीं: केशव प्रसाद मौर्या


रामभक्तों के खून से सने हाथों वालों से सलाह की ज़रूरत नहीं: केशव प्रसाद मौर्या

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर की जमीन खरीद में कथित घोटाले के आरोपों के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने अपरोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने हुए हैं हमें उनसे सलाह की ज़रुरत नहीं।

डिप्टी सीएम मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा, “हमें उन लोगों से सलाह की जरूरत नहीं जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने हैं. मंदिर का ट्रस्ट मामले की जांच कर रहा है. अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.” बताया जा रहा कि उनका इशारा समाजवादी पार्टी पर था जिनके शासनकाल में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गयी थीं.

दरअसल कल से ही ज़मीन खरीद में कथित घोटाले की खबर सामने आने के बाद तमाम विपक्षी दल एकसुर में इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को बुरी तरह घेरा और पीएम मोदी से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. लखनऊ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सरकारी निवास को घेरने की कोशिश कि जिसपर उनके साथ पुलिस ने काफी बर्बरता दिखाई।

Exit mobile version