अब नहीं बिछुडेंगें कुंभ के मेले में श्रद्धालु

उत्तराखंडअब नहीं बिछुडेंगें कुंभ के मेले में श्रद्धालु

Date:


अब नहीं बिछुडेंगें  कुंभ के मेले में श्रद्धालु

  • कुंभ मेला पुलिस ने किया खास खोया-पाया ऐप तैयार
  • खोये-पाये लोगों को परिवार से मिलाने में होेगी आसानी

हरिद्वार। कुंभ के मेले में बिछुड़ने के किस्से और मुहावरा तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन 2021 में होने वाले कुंभ मेले में किसी का अपने से बिछुड़ना नहीं होगा। कुंभ मेला पुलिस की विशेष योजना के तहत बनाये गये ऐप से किसी भी लापता व्यक्ति को ढूंढ पाना आसान होगा।

कुंभ के मेेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अक्सर लोग एक-दूसरे से बिछुड़ जाते थे। आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक कुंभ मेले मेें हजारों लोगों के लापता होने की सूचना मेला प्रशासन तक पहुंचती थी जिनको ढूंढने में अथक प्रयास किये जाते थे। कई बार लोेगों का पता भी नहीं चल पाता था।

लेकिन हरिद्वार में होने वाले कुंभ 2021 में कुंभ मेला पुलिस ने संजय गुंज्याल, मेला आईजी के निर्देशन में लापता लोगों को परिवार से मिलवाने के लिये विशेष तैयारी की हैं। इस साल कुंभ स्नान के लिये हरिद्वार आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिये पोर्टल पर अपना नाम-पता व साथ में स्नान करने आने वालों को पूर्ण डाटा देना होगा। इसी डाटा के सहारे श्रद्धालु के लापता होने पर उसकी तलाश और उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस साल कुंभ मेला स्थल पर अनेक विशेष खोया-पाया केंद्र बनाये जायेंगे।

वहीं कुंभ मेेले में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने मोबाइल में एक खास तौर पर तैयार किया गया ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप में लापता व्यक्ति, बच्चे या महिला का फोटो डालते ही प्रत्येक पुलिसकर्मी पर उसकी सूचना पहुंच जायेगी। ऐसे में लापता व्यक्ति को ढूंढना और उसके परिजनों से मिलवाना आसान हो जायेगा। वहीं अपने से जुदा हुए बच्चे या बुजुर्ग का फोटो डालते ही उस उम्र के सभी लोगों का अता-पता पुलिस के सामने होगा जिससे बिछुडे़ हुए को परिवार तक पहुंचाया जा सकेगा। ऐसे में गुमशुदा लोगों की तलाश या परिवार से बिछुडे़ व्यक्तियों को मिलाने के लिये एलाउंसमेंट करने की आवश्यकता नहीं होगी।

कैसे होगी पहचान या गुमशुदा की तलााश

कुंभ मेला में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का डाटा पोर्टल पर मौजूद होगा। बच्चे और बुजुर्ग अक्सर अपना नाम, पता आदि सही तरीके से नहीं बता पाते। ऐसे में यदि कोई बच्चा या बुजुर्ग व्यक्ति अपने परिवार से बिछुड़ जाता है तो उसका फोटो ऐप पर डालकर आधार कार्ड या पोर्टल पर दी गयी जानकारी से मिलान किया जायेगा और उसके परिवार को सूचित किया जा सकेगा। वहीं किसी व्यक्ति के गुम होने पर उसके परिजनों द्वारा दिये गये फोटो या जानकारी के आधार पर आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि से फोटो लेकर ऐप पर अपलोड कर दिया जायेगा। इससे प्रत्येक पुलिसकर्मी तक उसकी सूचना पहुंच जायेगी और लापता बच्चे या बुजुर्ग व्यक्ति को ढूंढना आसान हो जायेगा।

मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि कुंभ मेला में अक्सर लोग एक-दूसरे से बिछुड़ जाते हैं। ऐसे में मेला पुलिस खोया पाया को लेकर विशेष रूप से तैयार है। इसके लिये विशेष ऐप तैयार करने के साथ कई अन्य तैयारियां भी की गयीं हैं। मेला पुलिस का प्रयास रहेगा कि कुंभ में बिछड़ने वालों को जल्द से जल्द उनके परिवार से मिला दिया जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...