Traffic Update In Uttarakhand: गंगा दशहरा पर 9 जून से 11 तक भारी वाहनों की नो एंट्री

उत्तराखंडTraffic Update In Uttarakhand: गंगा दशहरा पर 9 जून से 11 तक...

Date:

हरिद्वार। जिले में इस बार गंगा दशहरा पर भारी भीड़ जुटने की आशंका है। इसको लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन को लेकर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत अब आगामी 9 जून से 11 जून तक हरिद्वार में भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी है। इस बार नौ जून को गंगा दशहरा स्नान है। इसके दूसरे दिन निर्जला एकादशी है। इन दोनों स्नान पर्वों के साथ वीकेंड पर शनिवार और रविवार की भी भीड़ रहने की संभावना है। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर प्लान तैयार कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि आगामी आठ जून को पुलिस बल को मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर लगा दिया जाएगा। दोपहर बाद यातायात का भारी दबाव होने पर हाईवे पर प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके बाद जब स्नान पर्व समाप्त हो जाएगा उसके बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।

Also Read : Uttarakhand Accident : फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर पलटी कार, मौत के आगोश में समा गई तीन पीढ़ियां

दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहनों ट्रैक्टर ट्राली, बस को ऋषिकुल हाईवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा और ऋषिकुल मैदान में पार्क किया जाएगा। छोटे चौपहिया वाहनों को रोडीवेलवाला दीनदयाल पार्किंग,अलकनंदा पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग में रोका जाएगा। इसके बाद भी अगर ये सभी पार्किंग स्थल भर गए तो ऐसी स्थिति में वाहनों को चमगादड़ टापू में पार्क करवाया जाएगा। इसके अलावा रोडीबेलवाला, पंतद्वीप में पार्किंग फुल होने पर दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नगला इमरती रुड़की हाईवे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जहां से ये वाहन लक्सर जगजीतपुर बूढ़ी माता तिराहा से बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...