Meerut News: देर रात अगवा हुई महिला का नहीं मिला सुराग, लखनऊ तक हड़कंप

मेरठ रीजनMeerut News: देर रात अगवा हुई महिला का नहीं मिला सुराग, लखनऊ तक...

Date:

मेरठ। मेरठ के परतापुर इलाके से देर रात टूरिस्ट बस से लघुशंका के लिए गई इटावा के व्यापारी की पत्नी को अगवा कर लिया गया। महिला के अगवा होने की सूचना से मेरठ पुलिस महकमे तो हड़कंप मचा ही है। साथ ही लखनऊ तक से इस बारे में अपडेट मांगा गया है। इटावा का व्यापारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ तीर्थ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान टूरिस्ट बस दिल्ली-ऋषिकेश हाइवे पर परतापुर बाईपास पर रूकी। इस दौरान व्यापारी की पत्नी लघुशंका के लिए गई लेकिन उसके बाद से वो वापस नहीं लौट। व्यापारी ने इसकी जानकारी टूरिस्ट बस में सवार अपने लोगों को दी।

Read also: साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

महिला के अगवा होने से पुलिस महकमें में हड़कंप से मचा हुआ है। देर रात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी की पत्नी की तलाश में कई टीमों को लगा दिया है। महिला का आज सुबह तक भी कुछ पता नहीं चल सका है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से महिला की तलाश की जा रही है। वारदात के बाद से ही पुलिस और टूरिस्ट बस के सहयात्री व्यापारी की पत्नी की तलाश में जुटे हैं। इटावा जिले के बटना निवासी प्रदीप का केबल का कारोबार है। व्यापारी प्रदीप पत्नी पूनम और बेटी को साथ लेकर 26 मई को तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। व्यापारी प्रदीप के साथ टूरिस्ट बस में 35 यात्री और सवार हैं।

Read also: फिल्म से प्रेरित होकर दो युवकों ने फिरौती के लिए लड़के को अगवा कर मार डाला

व्यापारी प्रदीप टूरिस्ट बस के साथ खाटू श्यामजी के दर्शन करने के बाद वैष्णो देवी के बाद हरिद्वार होते हुए देर रात सोमवार को मथुरा लौट रहा था। इस दौरान हाईवे पर परतापुर बाईपास पर टूरिस्ट बस रुकी। बस रूकने के बाद व्यापारी प्रदीप की पत्नी पूनम लघुशंका के लिए चली गई। व्यापारी की पत्नी पूनम जब 10 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो सहयात्रियों ने उसकी तलाश शुरू की। व्यापारी प्रदीप ने इसकी जानकारी यूपी 112 को दी। पीआरवी और पुलिस की टीम रात 1:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और आसपास महिला की तलाश की। लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। माना जा रहा है कि किसी कार चालक ने महिला को अगवा किया है। वो महिला को अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने खुद को एक मंत्री का रिश्तेदार बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...