यूपी में एरियर के भुगतान पर रोक

मेरठ रीजनयूपी में एरियर के भुगतान पर रोक

Date:


यूपी में एरियर के भुगतान पर रोक

हर तरह के एरियर भुगतान पर 30 सितंबर तक रोक
कैश मैनेजमेंट के तहत ये फैसला लिया गया है

शासन ने हर प्रकार के एरियर के भुगतान पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है.किसी भी प्रकार के एरियर का भुगतान 30 सितंबर के बाद ही किया जाएगा.शासन ने इसके पीछे तर्क दिया है कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित होने के कारण राजस्व में कमी आई है. कैश मैनेजमेंट के तहत ये फैसला लिया गया है. अब 30 सितंबर के बाद किसी भी प्रकार के एरियर का भुगगतान किया जाएगा. उधर कर्मचारियों ने इस निर्णय को लेकर निराशा देखने को मिल रही है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस कोरोना काल में कई कर्मचारी जी-जान से सेवा में जुटे हैं, एरियर नहीं मिलने से उनका उत्साह कम होगा.इस संबंध में अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल की तरफ से एक शासनादेश जारी कर दिया गया है. साथ ही शासन की तरफ से कहा गया है कि सभी विभागों के बजट में बड़े निर्माण कार्य और जमीन खरीद के लिए प्रावधानित राशि भी 31 जुलाई तक वित्त विभाग की सहमति से ही जारी की जा सकेंगी.

जिन्हें एसीपी का लाभ मिलना है उनके लिए दिक्कत
मामले में उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा संगठन समन्वय समिति के संयोजक शिव गोपाल सिंह सिंह ने बताया कि सचिवालय के कर्मचारियों पर एरियर रोके जाने जाने का बहुत फर्क तो नहीं पड़ेगा लेकिन जिन्हें एसीपी का लाभ मिलना है, उनके लिए दिक्कत हो सकती है. प्रमोशन के साथ किसी कर्मचारी का जब ग्रेड-पे बढ़ना होता है, ऐसे में जब प्रमोशन का पद नहीं मिलता तो सरकार उस पद के सापेक्ष ग्रेड-पे का लाभ दे देती है. बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी होंगे, जिनका प्रमोशन हुआ होगा लेकिन बढ़ा हुआ ग्रेड-पे देर से मिलना शुरू हुए होगा. ऐसे में उनका जो एरियर बनेगा, अब सितंबर तक नहीं मिल सकेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...