Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, AAP लड़ेगी अकेले चुनाव : केजरीवाल

kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने आगामी चुनावों में गठबंधन के लिए कांग्रेस और AAP के बीच समझौते के अंतिम चरण में होने की चर्चा को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस पार्टी के साथ किसी भी तरह अलायन्स की कोई संभावना नहीं है।

ऐसी चर्चा थी कि 15 सीटें कांग्रेस के लिए एक या दो सीटें अन्य इंडिया ब्लॉक सदस्यों के लिए और बाकी AAP के लिए आरक्षित होंगी। केजरीवाल चुनावी गठबंधन पर अपने रुख को लेकर लगातार स्पष्ट रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में, विपक्ष के इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका देते हुए, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया था। AAP और कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन बनाने का प्रयास किया था, हालांकि, सीट बंटवारे की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला।

केजरीवाल का यह फैसला इस महीने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की बड़ी हार के बाद आया है जिसमें कांग्रेस भी शामिल है, जिसकी उसके सहयोगियों ने आलोचना की है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने INDIA ब्लॉक के तहत इसी साल दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था. दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

Exit mobile version