Site icon Buziness Bytes Hindi

Nitish Kumar: कल दिन में दो बजे नितीश लेंगे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में आज पूरे दिन सियासी सरगर्मियां तूफानी रफ़्तार से आगे बढ़ीं, पुराना गठबंधन तोडना , नया जोड़ना, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा फिर सरकार बनी का दावा पेश करना और आखिर में राज्यपाल द्वारा नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण का समय देना। सबकुछ एक तेज़ रफ़्तार फिल्म की तरह हुआ , मीडिया के लिए भी आज काफी थकावट भरा दिन साबित हुआ मगर मसालेदार ख़बरों की भरमार से पत्रकारों की थकावट दूर होती रही. बहरहाल दिन के अंत में राज्यपाल फागू चौहान  द्वारा यह फैसला लिया गया कि नितीश कुमार कल दिन में दो बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार राजद के तेजस्वी यादव भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।  राज्यपाल से मिले समय की जानकारी तेजस्वी ने ट्वीट करके दी है. 

एनडीए से अपनी राहें अलग करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गठबंधन का धर्म निभाया. आज हमने भाजपा से अलग होने का जो निर्णय लिया वह पार्टी के विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद लिया क्योंकि सभी सभी चाहते थे हम भाजपा गठबंधन से अलग हों. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया.उन्होंने अमित शाह  पर जेडीयू को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया. जेडीयू सांसदों और विधायकों के साथ बैठक में नितीश ने कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को खरीदने की तैयारी में थी. 

Read also: Bihar Politics Situation: बिहार की राजनीति समीकरणों का देश की सियासत पर पडे़गा असर,यूपीए में बढे़गा नीतीश का कद

बहरहाल अंत भला तो सब भला, राज्यपाल की ओर से नीतीश को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिल गया है. 10 अगस्त दोपहर दो बजे नितीश कुमार के नेतृत्व में एक नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. नीतीश कुमार एकबार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे. जेडीयू, राजद, कांग्रेस समेत 7 दलों के महागठबंधन की यह सरकार बनेगी. बताया जा रहा है कि मंत्रियों की सूची भी लगभग फाइनल हो चुकी है और किसे कौन सा मंत्रालय मिलना है यह भी  करीब-करीब तय हो गया है. वहीं आरजेडी खबर यह भी है कि स्पीकर राजद का होगा और संभवतः गृह मंत्रालय भी राजद को मिले, वैसे अबतक मुख्यमंत्री नितीश ही गृह मंत्रल को अपने पास रखते आये हैं.

Exit mobile version