पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर जारी विवाद में अब राजनीतिक लोगों ने कूदना शुरू कर दिया है, आज एक तरफ जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने नूपुर शर्मा को जेल भेजने की मांग की वहीँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता का अपरोक्ष रूप से समर्थन किया है। नीतीश कुमार ने देश में चल रहे हंगामे पर कहा कि जब भाजपा ने एक्शन ले लिया है तो फिर इतने हंगामे की क्या जरूरत है. बता दें कि बिहार के गोपालगंज में आज नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्टर भी लगे हैं।
Also read: रात भर दंगाइयों के कब्जे में रहा मुर्शिदाबाद,14 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद
नितीश कुमार से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर ध्यान देने की ज़रुरत नहीं क्योंकि भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई कर दी है, नूपुर के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुके हैं तो फिर यह बवाल किसलिए? नितीश ने कहा कि दरअसल कुछ तत्व देश में शांति नहीं चाहते और जानबूझकर झगड़ा कराना चाहते हैं। नितीश ने कहा कि बिहार में इस मामले में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
Also read: नूपुर को मिला बिहार से समर्थन, लगे “I support Nupur Sharma” के पोस्टर
बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर बीते शुक्रवार को पूरे देश में काफी हंगामा और हिंसा हुई थी, रांची में तो पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी थी और भीड़ के हमले में बिहार सरकार के एक मंत्री पर भी हमला हुआ था। इस मामले पर नितीश ने कहा कि यह झारखंड सरकार की ज़िम्मेदारी थी कि किसी दूसरे प्रदेश के मंत्री पर इस तरह के हमले से बचाये, नितीश ने बताया कि बिहार सरकार ने हेमंत सरकार के सामने यह मामला उठाया है। वहीँ योगी सरकार के एक मंत्री ने भी नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि जब हिन्दू देवी देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई जाती हैं तब तो कोई बवाल नहीं होता तो फिर नूपुर शर्मा की बात पर इतना बवाल क्यों?
