नितीश ने चौंकाया, कहा-मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया

फीचर्डनितीश ने चौंकाया, कहा-मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया

Date:


नितीश ने चौंकाया, कहा-मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है। गुरूवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने सीएम की कुर्सी के सवाल पर चौंकाने वाला बयान दिया है। मुख्यमंत्री बनने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री बनने का दावा नहीं किया है। इस पर फैसला एनडीए में शामिल पार्टियां करेंगी। एनडीए को तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

जनता ने एनडीए को बहुमत दिया
इससे पहले अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए को बहुमत दिया है और हम सरकार बनाएंगे। हालांकि, शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है। यह तय नहीं हो पाया है कि शपथ ग्रहण छठ या दिवाली के बाद होगा। नीतीश ने कहा कि हम रिजल्ट की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सहयोगी चार पार्टियों के नेताओं की कल यानी शुक्रवार को बैठक होगी।

जेडीयू के खाते में 43 सीटें
इस चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली है जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई है। एनडीए में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 74 सीटें मिली है जबकि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू के खाते में 43 सीटें आई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। पार्टी को सबसे अधिक 75 सीट मिली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...