2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए निकले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा कि विपक्ष अगर एकजुट हो जाय तो फिर हमें नहीं दूसरों को चिंता करनी होगी। नितीश कुमार इन दिनों दिल्ली में हैं और विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं. कल उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से भी मुलाकात की थी और आज लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की.
लेफ्ट नेता से आज हुई मुलकात के बाद नितीश कुमार ने कहा कि विपक्षी एकता से देश की राजनीति में बहुत फर्क पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय पार्टियों के लेफ्ट की सभी पार्टियां और कांग्रेस एक साथ आ जाएँ तो कहानी बदल सकती है. नितीश ने पीएम पद की दावेदारी के सवाल को टालते हुए कहा कि दावेदारी कोई नहीं , फिलहाल विपक्ष एकसाथ लाने के प्रयास हो रहे हैं. नितीश के साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी दिल्ली गए हैं.
सीताराम येचुरी के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सेक्युलर पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है क्योंकि आज हमारे लोकतंत्र पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं उसको रोकना ज़रूरी है और इसके सबका साथ आना भी जरूरी है. पीएम कौन बनेगा यह बाद की बात पहले सबको एकजूट करना जरूरी है. येचुरी के बाद नितीश आज दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे और उसके बाद उनका ॐ प्रकाश चौटाला से भी मिलने का कार्यक्रम है. जानकारी के मुताबिक अपने विपक्षी एकता के इस दौरे के दौरान नीतीश कुमार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से भी मुलाकात करेंगे. अब देखना है कि नितीश की यह मेहनत कितना रंग लाती है क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा से ज़्यादा कांग्रेस का विरोध करती है, केजरीवाल की पूरी कोशिश भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का विकल्प बनने की है ऐसे में इन दोनों पार्टियों का टकराव नितीश कुमार कैसे टालेंगे यह देखने वाली बात होगी।
