बापू के बहाने नितीश का अमित शाह पर हमला

पॉलिटिक्सबापू के बहाने नितीश का अमित शाह पर हमला

Date:

बिहार में भाजपा से अलगाव के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार के तेवर अब आरएसएस और बीजेपी को लेकर काफी तीखे हो गए हैं. इन तीखे तेवरों का प्रदर्शन नितीश कुमार ने आज जेपी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। नितीश ने इस बार संघ पर सीधा निशाना साधा और महात्मा गाँधी की हत्या को लेकर लोगों सीधा सवाल दागा। नितीश ने अपने भाषण के दौरान लोगों से पूछा कि बापू का हत्यारा कौन है? भीड़ ने भी उतना ही त्वरित जवाब दिया ‘आरएसएस’.

आम तौर पर नितीश कुमार इस तरह के हमलों के लिए जाने नहीं जाते हैं, इससे पहले भी वो भाजपा से अलग होकर और राजद के साथ मिलकर राजनीति कर चुके हैं मगर ऐसे संघ के खिलाफ ऐसे तीखे तेवर कभी देखने को नहीं मिले। मगर अब वो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हमले का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. अपने भाषण के दौरान नीतीश ने भाजपा और संघ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका आजादी की लड़ाई से कोई नाता नहीं रहा वो लोग आजकल उसकी बात कर रहे हैं. नए-नए नामकरण कर रहे हैं. इनका आजादी की लड़ाई से क्या लेना देना. आजादी की लड़ाई बापू महात्मा गाँधी के नेतृत्व में लड़ी गयी. ये लोग तो बापू को गालियां देने वाले लोग हैं. आज आज़ादी का अमृत महोत्सव मन रहे हैं, हमें ऐसे लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना है.

वहीँ अमित शाह के जे पी आंदोलन पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए नितीश ने कहा कि अमित शाह को ‘‘जेपी आंदोलन” और उसकी विरासत के बारे में न तो कोई जानकारी है और न ही उसपर टिप्पणी करने की हैसियत. बता दें कि लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सारण में उनकी जयंती के पर आयोजित एक समारोह में अमित शाह ने नीतीश कुमार द्वारा गठबंधन पर बार-बार पाला बदलने का जिक्र करते हुए कहा था कि पांच बार पाला बदलने वाले मुख्यमंत्री बने हुए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...