व्यापार:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग पर चिंता जाहिर की है और लोगों को इससे सतर्कता बरतने की बात कही है। सीतारमण ने कहा एनॉनिमिटी का अर्थ है अपनी पहचान जग जाहिर करना। इस तकनीकी का बढ़ता उपयोग समस्या का कारण बन सकता है इसलिए लोगो को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सीतारमण बोली ड्रिस्टिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी)’ यानी ‘ब्लॉकचेन का उपयोग वैसे तो पूरी तरह सही है। सरकार भी इसके उपयोग का समर्थन करती है। लेकिन इसमे कुछ अज्ञात लोग मौजूद हैं वह कोई भी हो सकते हैं रोबोट या कोई व्यक्ति जिससे सतर्क रहना आवश्यक हो जाता है। उन्होंने आगे कहा यह बेहतर तकनीकी है लेकिन इसमे आपको अपनी सुरक्षा स्वतः ही करनी होगी क्योंकि इसमें कई प्रकार के जोखिम भी है।
जानकारी के लिए बता दें बाजर नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने इसको लेकर कहा है कि सीबीडीसी में कोई भी अज्ञात कारक हो। लेकिन भारत अपनी डिजिटल मुद्रा ‘सीबीडीसी’ लाने की तैयारी में है जो कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर ही आधारित होगी।

