आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत

फीचर्डआंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत

Date:


आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में कम से कम नौ लोगों की कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय के दौरे पर गए प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे।

दस दिन से पी रहे थे सैनिटाइज़र
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’’

शराब की जगह किया सेवन
कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण कुरीचेंदू में लॉकडाउन है, ऐसे में यहां बीते कुछ दिन से शराब की दुकानें भी बंद चल रही हैं। बताया जाता है कि शराब के लती सैनिटाइजर पी जाते हैं, क्योंकि उसमें कुछ मात्रा में अल्कोहल भी होता है। बृहस्पतिवार को सैनिटाइजर पीने से दो भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि छह अन्य की शुक्रवार सुबह मौत हुई। सैनिटाइजर पीने वाले कुछ और लोगों का इलाज चल रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...