Site icon Buziness Bytes Hindi

Maharashtra road accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ में ट्रक-कार की टक्कर, 9 की मौत

road accident

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ से आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसा मुंबई से 130 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के गांव रेपोली में आज सुबह 4.45 बजे हुआ। हादसे में मरने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे। ये सभी रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। दूसरी ओर सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। इस दौरान दोनों में आमने—सामने भीषण टक्कर हुई।

मरने वालों में एक छोटी बच्ची और तीन महिलाएं भी

मरने वालों में एक छोटी बच्ची के अलावा तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रायगढ़ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव अस्पताल में भर्ती कराया । इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version