Site icon Buziness Bytes Hindi

आखिरी घण्टे में नीचे गिरे निफ्टी सेंसेक्स निवेशकों को लगा झटका

बाजार: आज सुबह से शेयर बाजर में बढ़त देंखने को मिली लेकिन अंतिम केघंटो में शेयर बाजार ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया और मार्केट में बिकवाली आ गई। तेजी के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बन्द हुए हैं। आज शाम के समय सेंसेक्स 450 अंकों टूटा वही अगर हम निफ्टी की बात करे तो यह आज 17100 पर बंद हुआ।

जानकारी के मुताबिक जो शेयर सुबह से हैवीवेट पर थे उनमें जमकर बिकवाली हुई है। सेंसेक्स के 21 शेयर मार्केट में लाल निशान पर बन्द हुए हैं। इसके अलावा अगर हम टॉप लुजर्स की बात करे तो इस कवायद में AXISBANK, WIPRO और MARUTI के नाम शामिल हैं।
ग्लोबल संकेत के अनुसार आज मुख्य रूप से एशियाई शेयर में बढ़ोत्तरी हुई है और अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ क्लोज हुआ है। इस समय अमेरिकी क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
Exit mobile version