नये शिखर पर पहुंचा निफ़्टी

बिज़नेसनये शिखर पर पहुंचा निफ़्टी

Date:


नये शिखर पर पहुंचा निफ़्टी

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत निवेश धारणा के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार पांचवें दिन चढ़ता हुआ, नये शिखर पर बंद हुआ।
बैंकिंग, आईटी और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों की अगुवाई में निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,337.85 अंक पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 15 फरवरी को यह रिकॉर्ड 15,314.17 अंक पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 97.70 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,115.22 अंक पर पहुंच गया जो 10 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।

निफ्टी की कंपनियों में श्री सीमेंट का शेयर सबसे अधिक 4.12 प्रतिशत उछला। भारतीय स्टेट बैंक में 3.13 प्रतिशत, बजाज ऑटो में 2.22 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक में 2.08 प्रतिशत की तेजी रही।

कोविड-19 के सक्रिय मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रही कमी से शेयर बाजार में निवेश धारणा मजबूत बनी हुई है। उममीद है कि राज्य सरकारों द्वारा संक्रमण रोकने के लिए लगाये गये प्रतिबंधों में जून की शुरुआत से ढील दी जा सकती है।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 0.54 प्रतिशत चढ़कर 21,687.47 अंक और स्मॉलकैप 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 23,591.49 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में स्टेट बैंक का शेयर 2.84 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक का 2.16 प्रतिशत और एक्सिस बैंक का 2.07 प्रतिशत मजबूत हुआ। बजाज ऑटो में 1.92 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.52 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 1.36 प्रतिशत, पावरग्रिड में 1.22 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.21 प्रतिशत की तेजी रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...