निफ्टी 61 अंक मजबूत होकर बंद

बिज़नेसनिफ्टी 61 अंक मजबूत होकर बंद

Date:


निफ्टी 61 अंक मजबूत होकर बंद

मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पूरे दिन बढ़त देखने को मिली. आज फार्मा शेयरों में शानदार तेजी रही है. बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है. बाजार में हर तकरीबन हर सेक्टर में खरीददारी देखने को मिली.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स में करीब 142 अंकों की तेजी रही है और यह 38,182.08 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 61 अंकों की मजबूती के साथ 11,274.70 के स्तर पर बंद हुआ है. महिंद्रा और महिंद्रा में आज 5 फीसदी तेजी रही है. वहीं, एशियन पेंट्स टॉप लूजर रहा है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो डाउ जोंस में शुक्रवार को 47 अंकों की तेजी रही. वहीं आज एशियाई बाजारों में कमजोरी नजर आई है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 18 शेयरों में तेजी है. M&M, एल एंड टी, सनफार्मा, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक टॉप गेनर्स में हैं. वहीं, एशियन पेंट्स, मारुति, आरआईएल, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं. निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में सभी 11 में तेजी रही है. फार्मा इंडेक्स 5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है. फाइनेंशियल इंडेक्स में करीब 1 फीसदी और बैंक इंडेक्स में करीब 0.80 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. रियल्टी भी 2.5 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. आटो, आईटी, मेटल और एफएमसीजी सभी में तेजी रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...