Site icon Buziness Bytes Hindi

निया ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब


निया ने जीता खतरों के खिलाड़ी का खिताब

बीते रविवार को ही टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोहित शेट्टी के इस शो में जैस्मिन भसीन और करण वाही फाइनलिस्ट के तौर पर नजर आए थे। ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ खत्म होते ही रोहित शेट्टी ने इस शो से जुड़े सभी धुरंधरों को लेकर एक स्पेशल एडीशन बनाया और सभी खिलाड़ियों को एक से बढ़कर एक खतरों से सामना भी करवाया था। आखिरकार ‘जमाई राजा’ फेम निया शर्मा इस स्पेशल एडीशन का खिताब अपने नाम कर चुकी है और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैै।

‘खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया’ में रित्विक धनजानी, हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह, जय भानुशाली, करण पटेल और अली गोनी भी नजर आए थे। वहीं पिछले कुछ कमिटमेंट्स के चलते रित्विक धनजानी को इस शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा है।

‘खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया’ का खिताब अपने नाम करने के बाद निया शर्मा खुशी से फूले नहीं समा रही है। निया शर्मा ने ट्रॉफी की तस्वीेरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर सभी का शुक्रिया अदा किया है। निया शर्मा ने लिखा है कि, ‘खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई…इस खूबसूरत सफर के लिए कलर्स टीवी का शुक्रिया…रोहित शेट्टी आप बेस्ट है।’

Exit mobile version