निया शर्मा ने सड़क पर दिखाए जोरदार डांसिंग मूव्स

बॉलीवुडनिया शर्मा ने सड़क पर दिखाए जोरदार डांसिंग मूव्स

Date:


निया शर्मा ने सड़क पर दिखाए जोरदार डांसिंग मूव्स

नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बिंदास अंदाज और ग्लैमरस अवतार की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं. आए दिन निया शर्मा अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीत शेयर करती हैं. एक बार फिर से निया शर्मा ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

निया शर्मा को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी फ्रेंड श्वेता शारदा संग गाड़ी से उतरते ही बेहतरीन डांस मूव्स कर रही हैं. दोनों का लाजवाब डांस फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को शेयर कर निया ने लिखा: सिर्फ पांच मिनट में. श्वेता शारदा के मूव्स काफी बेहतरीन थे. वीडियो किस कदर धूम मचा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज एक घंटे में ही इसे 70 हाजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

https://www.instagram.com/p/CMG8aO4FRkd/

निया शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही रवि दुबे संग ‘जमाई राजा 2.0’ में नजर आएंगी. इसका प्रीमियर 26 फरवरी हो गया है. इससे पहले ‘जमाई राजा’ सीरियल जीटीवी पर रिलीज हुआ था, जिसने निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाकर रख दिया था. बता दें कि निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘काली’ के जरिए कदम रखा था. फिर निया सीरियल ‘एक हजारों में मेर बहना है’ में दिखाई दी थीं. इसके बाद निया शर्मा ने ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. निया शर्मा ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ की ट्रॉफी भी जीती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...