Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News Today: देवबंद से एनआईए ने रोहिंग्या शरणार्थी को हिरासत में लिया

देवबंद। देवबंद में एनआईए ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहिंग्या शरणार्थी को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि देवबंद के मदरसा दारुल उलूम जकरिया में गुपचुप तरीके से पढ़ रहे रोहिंग्या शरणार्थी को एनआईए ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एनआईए की टीम छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं इस बारे में दारुल उलूम जकरिया के किसी भी जिम्मेदार ने बात करने से मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुजीबुल्लाह पुत्र हबीबुल्लाह सोविता फरिका राज्य अरकान म्यांमार का निवासी है। वह करीब एक महीने से मदरसा दारुल उलूम जकरिया में एडमिशन लेकर कक्षा छह की पढ़ाई कर रहा था।

Read also: आईआईएमटी विश्वविद्यालय: शाम होते ही कैंपस में छा जाता है सन्नाटा

आज बुधवार को एनआईए की टीम गुपचुप तरीके से मदरसे में पहुंची और रोहिंग्या छात्र को हिरासत में ले लिया। एनआईए की टीम ने उसके कमरे की भी तलाशी ली। इसके बाद छात्र को लेकर वहां से चली गई। हालांकि स्थानीय देवबंद थाना पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है। क्षेत्र में चर्चा है कि एनआईए ने खुफिया जानकारी के बाद ही यह कार्रवाई की है। रोहिंग्या छात्र को एनआईए की टीम अपने साथ ले गई।

Exit mobile version