NIA: एनआईए ने तड़के महाराष्ट्र के पुणे से दो आंतकवादी गिरफ्तार किए हैं। दोनों पर पांच—पांच रुपए का इनाम बताया जा रहा है। हालांकि पूरा मामला पुलिस के द्वारा खोला गया। पुणे पुलिस ने शहर के कोथरुड इलाके में एक बाइक चोरी करते तीन संदिग्धों को पकड़ा। जब उनकी चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध भाग निकला। इस दौरान जब उनसे पूछताछ की गई तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई। जिसके बाद एनआईए को इसकी सूचना दी गई। एनआईए ने दोनों के आतंकवादी होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ही आतंकी बाइक चोरी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पुणे पुलिस ने आतंकवाद गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों गिरफ्तार किए हैं। अधिकारियों ने आज बुधवार को यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है। मंगलवार को पकड़े जाने के बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने दोनों आतंकवादियों से संयुक्त रूप से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में बाइक चोरी करते समय पुलिस गश्ती दल ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा था। जब युवकों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध भाग निकला। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त रीतेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों एनआईए द्वारा घोषित किए वांछित आरोपी हैं। उन्होंने कहा, तलाशी के दौरान घर से एक कारतूस, चार मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आतंकी गतिविधियों के लिए दोनों की जांच की जा रही है।
NIA ने पांच लाख के इनामी दो आतंकवादी पुणे से किए गिरफ्तार, खुले चौकाने वाले राज
