Site icon Buziness Bytes Hindi

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के लिए अगले 24 घंटे अहम्, हालत फिर क्रिटिकल

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर पल पल खबर बदलती रहती है, एक दिन उनकी हालत गंभीर होने की खबर आती है तो दुसरे दिन परिवार का कोई सदस्य सामने आकर इसके उलट बयान देता है और बताता है कि आल इज़ राइट मगर अगले ही दिन फिर उनकी हालत क्रिटिकल हो जाती है. पिछले 10 अगस्त से राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं और हर रोज़ उनकी सेहत को लेकर एक नई अपडेट सामने आती है. अभी जो ताज़ा जानकारी मीडिया में चल रही है उसके मुताबिक राजू श्रीवास्तव के लिए अगले 24 घंटे काफी क्रिटिकल बताये जा रहे हैं. फिलहाल वो आईसीयू में न्यूरोकार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में वेंटीलेटर पर हैं.

खबर यह भी चल रही है कि राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रही डॉ एमवी पद्मा श्रीवास्तव जो किसी काम से कोलकाता गयी हुई थीं उन्हें रीकॉल किया गया है।  कहा जा रहा है उनके कोलकाता जाने के बाद से राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी है, इसलिए उन्हें दिल्ली बुलाया गया है. हालाँकि कल राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों से खबर मिली थी कि कॉमेडियन की हालत में काफी सुधार हुआ है, एंटीबायोटिक दवाओं की डोज़ में कमी की गयी है. परिवार वालों की तरफ से कई बार इस बात को दोहराया गया है कि राजू श्रीवास्तव के बारे में ग़लत ख़बरों का प्रसार न करें। 

Read also: Noida News: नॉएडा में सामने आयी अब गालीबाज महिला

इससे पहले राजू श्रीवास्तव के ब्रेन डेड होने की ख़बरें सामने आयी थी जिसका परिवार वालों ने खंडन किया था और कहा था कि वो सिर्फ बेहोश हैं, हालाँकि कहा यह भी जा रहा है कि एम्स में जाने के बाद से राजू श्रीवास्तव को अबतक होश नहीं आया है, ऐसे में ब्रेन डेड की ख़बरें हवा हवाई नहीं लगती। वहीँ राजू श्रीवास्तव के लाखो चाहने वाले अपने पसंदीदा कॉमेडियन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआएं मांग रहे हैं, राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने भी फैंस से कहा है कि आप लोगों की दुआएं ज़रूर असर दिखाएंगी और राजू बहुत जल्द आप लोगों के बीच नज़र आएंगे.

Exit mobile version