UP Murder News: धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काट थाने पहुँचा युवक

न्यूज़UP Murder News: धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काट थाने पहुँचा...

Date:

मेरठ। जिले में पिछले कई दिन से हत्याओं का दौर जारी है। कल रविवार को जहाँ दिनदहाड़े चाचाओं द्वारा भतीजे की बीच सड़क चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। वही आज सोमवार को दिन निकलते ही मामूली विवाद में एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना आज सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र के कस्बे की है जहाँ मामूली विवाद में आक्रोशित हुए पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने थाने पहुंचकर खुद ही हत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। इस मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Read also: मेरठ में बीच सड़क चाचाओं ने भतीजे का गला रेता, तमाशा देखते रहे लोग

खरखौदा के तिहाई मोहल्ले में  विनोद अपने परिवार के साथ रहता है। विनोद अपनी मां जय,  पत्नी पूनम के अलावा दो बच्चे बबलू और बेटी वंदना के साथ रहता था। पत्नी और पति के बीच आज पारिवारिक विवाद को लेकर आज सोमवार सुबह दोनों झगड़ा हुआ तो विनोद ने पत्नी पूनम पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आरोपी ने पत्नी की बेरहमी से गर्दन काट दी।

घटना के बाद आरोपी विनोद खून से लथपथ थाने पहुंचा। खून से लथपथ विनोद को देख पुलिस कर्मी भी हैरान हो गए। विनोद में थाने में वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है महिला के हत्‍या की सूचना पर थाना प्रभारी आरएन सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read also: शर्मनाक : बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर पिता किया दुष्कर्म

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...