बाराबंकी। जिले में होली के त्योहार (Holi 2022) पर सभी पुलिस जवानों ने जमकर रंग और गुलाल से होली खेली। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। यहां होली के कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए फायर टेंडर से पानी की बौछार की गई। इसके अलावा ढोल नगाड़े की थाप पर पुलिसकर्मियों ने डांस भी किया।
दरअसल हर साल होली के दूसरे दिन पुलिस की होली का अपना ही एक अलग अंदाज रहता है। इसी कम्र में बाराबंकी की पुलिस लाइन मैदान में आज होली मिलन समारोह (Holi milan samaroh) का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में क्या पुलिस अधिकारी क्या सिपाही, सब एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। साथ ही सभी ने जमकर डांस भी किया।

