USA News: यूटयूबर को देखने के लिए जमा युवाओं की भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद दंगा भड़क गया। बेकाबू हजारों युवाओं की भीड़ ने जमकर आगजनी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। यूएस मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो हजार युवाओं की भीड़ सेलेब्रिटी यूट्यूबर को देखने और उससे गिफ्ट पाने के लिए मैनेहेट्टन स्थित यूनियन स्कवायर पर जमा हो गई।
अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर अफरा-तफरी और दंगे का माहौल है। बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। इसके बाद देखते ही देखते झगड़ा और पथराव शुरू हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। उग्र भीड़ ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। यह सब एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के एक मैसेज के कारण हुआ।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, मशहूर यूट्यूबर काई सेनाट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में लाइव आकर कहा कि वह मैनहेट्टन में अपने प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे और उनको गिफ्ट देंगे। इन गिफ्ट्स में काई सेनाट ने प्ले स्टेशन 5 देने की बात कही थी। काई सेनाट का वीडियो पोस्ट होने के बाद वायरल हो गया। इसके बाद हजारों की संख्या में युवा, यूट्यूबर द्वारा बताई जगह पर एकत्र होने लगे। बता दें कि काई सेनाट के सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर्स हैं।
जानकारी के मुताबिक, दो हजार युवाओं की भीड़ फेमस यूट्यूबर को देखने और गिफ्ट के लिए मैनेहेट्टन के निचले इलाके में यूनियन स्कवायर पर एकत्र हो गई। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, हजारों की भीड़ जमा थी। इस दौरान कुछ युवाओं ने भीड़ और पुलिस पर पथराव किया। जिससे भगदड़ मच गई। थराव में कई लोग घायल हो गए। दंगे की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती की गई।
दर्जनों लोग गिरफ्तार
न्यूयॉर्क सिटी पुलिस मुखिया जेफ्री माडेरे ने बताया कि स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। काफी संख्या में लोग घायल हुए है। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर नियंत्रण पाए। दंगे के आरोप में युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर काई सेनाट को पूछताछ के लिए ले जाया गया है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है।

