CM Dhami met Union Minister Nitin Gadkari in Delhi: उत्तराखंड के दूर दराज इलाकों में सड़कों का संजाल बिछेगा। इससे उत्तराखंड के लोगों को आने जाने में परेशानी से निजात मिलेगी। बता दें कि आज भी उत्तराखंड में अधिकांश इलाकों में बसों को पकड़ने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलना होता है। सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की कनेक्टिविटी के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज सोमवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ राज्य के अन्य उत्पाद भेंट किए।
दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। इसी के साथ विभिन्न परियोजनाओं के विस्तार को लेकर बातचीत की। उन्होंने कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भेंट किए।
इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सीआईआरएफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया। मंत्री ने बताया कि सीआईआरएफ में राज्य को 250 करोड़ रुपए परियोजना की स्वीकृति प्रदान करी जाएगी। सीएम ने पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को सुचारू किए जाने के लिए एफडीआर के तहत धनराशि दिए जाने का अनुरोध किया। central minister ने कहा Floods क्षति की मरम्मत का प्रस्ताव दोबारा भेजा जाए।
CM Dhami Delhi Visit: उत्तराखंड में बिछेगा सड़कों का संजाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM धामी
Date:

