लखनऊ: एमएलसी चुनाव (UP MLC Chunav 2022) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में वर्चुअल बैठक की गई। इस बैठक में सीएम योगी के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) भी मौजूद रहे। इस वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों और वार्ड सदस्यों के साथ वर्चुअल संवाद किया गया।
Read also: यूपी एमएलसी चुनाव: सपा के 3 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज, बीजेपी का 2 सीटों पर वॉकओवर
बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की है। लगभग 36000 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि एवं जिम्मेदार व्यक्तियों से बातचीत की है। प्रतिनिधियों से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश को मजबूत करना है तो गांव गरीब किसान की बात करनी होगी। पंचायतों को अधिक अधिकार देना होगा। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के चुनाव में जो यह चुनाव चल रहा है, पंचायत प्रतिनिधियों बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के सदस्य सभी मतदाता हैं।
बृजेश पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सभी से कहा है कि विधानसभा चुनाव की तरह विधान परिषद चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलाएं। पार्टी के सभी प्रत्याशी सुयोग्य और शिक्षित हैं। पार्टी ने ऐसे प्रत्याशियों को चुना है, जिनकी जनता में अच्छी पकड़ हैं। उन्होंने कहा मैं सभी से निवेदन करता हूं कि सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलकर भाजपा के प्रत्याशियों जीत को दिलाएं।

