ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

इंटरनेशनलट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

Date:


ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

कैलिफोर्निया: अमेरिका में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका मिला है। ट्विटर ने उनके अकाउंट को हमेशा के लिए निलंबित कर दिया गया है। ट्विटर ने घोषणा की है कि उसने निवर्तमान ट्रंप के खाते को ‘आगे हिंसा और भड़कने के जोखिम’ के चलते स्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। तीन दिन पहले ही ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल इमारत में घुसकर हिंसा की थी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी।

कैलिफोर्निया से संचालित सोशल मीडिया कंपनी का यह अभूतपूर्व कदम ट्रंप के इस ट्वीट के बाद सामने आया कि वह 20 जनवरी को अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट से हाल ही में किये गये ट्वीट की गहन समीक्षा के बाद और विशेष रूप से ट्विटर पर तथा उसके बाहर की जा रही उनकी व्याख्या के संदर्भ को देखते हुए हमने आगे और हिंसा के जोखिम के मद्देनजर अकाउंट पर स्थायी रूप से रोक लगा दी है।

स्थायी निलंबन के समय ट्रंप के 8.87 करोड़ फॉलोअर थे और वह 51 लोगों को फॉलो कर रहे थे। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ ग्रहण करने तक देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होने वाला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...