राहुल गांधी आज केरल के वायनाड में करेंगे रोड शो और रैली

नेशनलराहुल गांधी आज केरल के वायनाड में करेंगे रोड शो और रैली

Date:

वायनाड। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में राहुल गांधी की संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता खोने के बाद पहली बार आज अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल वायनाड सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे थे। अब जब मानहानि मामले में उनकी संसद सदस्यता जा चुकी है तो वायनाड सीट पर जल्द उपचुनाव कराए जा सकते हैं।

मोदी सरनेम विवाद पर गुजरात के सूरत की अदालत ने राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधि कानून के तहत उनकी संसद सदस्यता भी चली गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायनाड सीट पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बरकरार है।

ऐसे में अगर राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लग जाती है और राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो संभव है कि वह वायनाड सीट से ही अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने वायनाड की जनता से माफी भी मांगी थी। उम्मीद की जा रही है कि वायनाड सीट से गांधी परिवार किसी भरोसेमंद कांग्रेसी को ही टिकट देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...