महंगाई के बीच Private स्कूलों ने बढ़ाई School फीस, सरकार ने दी अनुमति

न्यूज़महंगाई के बीच Private स्कूलों ने बढ़ाई School फीस, सरकार ने दी...

Date:

लखनऊ। प्रदेश में महंगाई के बीच अब प्राइवेट स्कूलों ने फीस वृद्धि कर दी है। प्राइवेट स्कूूलों ने 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई है। कोरोना संक्रमण के कारण निजी स्कूलों के फीस वृद्धि पर लगी सरकारी रोक को हटा लिया गया है। बीते दो सत्रों 2020-21, वर्ष 2021-22 में कोरोना लॉकडाउन के कारण प्राइवेट स्कूल में फीस वृद्धि पर सरकार ने रोक लगाई हुई थी।

Read also: यूपी बोर्ड पेपर लीक कांड में कार्रवाई पर घिर रहा प्रशासन, उठे सवाल

लेकिन ये रोक सरकार ने अब समाप्त कर दी है। जिसके चलते अब वर्तमान शैक्षिक सत्र वर्ष 2022-23 से फीस बढ़ा दी गई है। इसका असर सीधे अभिभावकों की जेब पर बढ़ेगा। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्हें अब अधिक फीस देनी होगी। 

अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने प्राइवेट स्कूलों में  फीस वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह वर्ष 2022-23 में फीस बढ़ोतरी के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को आधार माने और अधिकतम पांच प्रतिशत वृद्धि करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...