Parliament monsoon session: आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दिल्ली सेवा विधेयक मंगलवार को संसद में पेश किया गया था। इस पर बुधवार को हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आज इस विधेयक पर लोकसभा में चर्चा होनी है। लेकिन फिलहाल लोकसभा के भीतर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित करनी पड़ी। दोपहर बाद विपक्षी सांसद अधीर रंजन चौधरी, एनके प्रेमचंद्रन, सुशील कुमार रिंकू और असदुद्दीन ओवैसी विधेयक के खिलाफ संसद में प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। वहीं सरकार आज लोकसभा सदन में डाटा प्रोटेक्शन बिल को भी पेश करेगी।
‘अविश्वास प्रस्ताव पर पहले होनी चाहिए चर्चा’
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर पहले चर्चा होनी चाहिए। लेकिन चर्चा से पहले ही दिल्ली सेवा विधेयक पहले लाया गया है। सरकार द्वारा ये जानबूझकर किया जा रहा है जिससे कि विपक्ष आपस में बंट जाए। जिस दिन यह विधेयक पेश किया गया था। उसी दिन से हमने अपना स्टैंड साफ किया था। हम इस विधेयक का विरोध करेंगे। वहीं दूसरी ओर डीएमके ने भी विरोधी सुर संसद में बोले हैं। डीएमके का कहना है कि हम दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करेंगे।
डीएमके सांसद टीआर बालू ने दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि हम दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध पहले भी कर रहे थे और संसद में भी करेंगे। यह तानाशाही है। विधेयक का विरोध किया जाना चाहिए।’
कांग्रेस का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस ने चीन सीमा के हालात पर चर्चा की मांग की है। वहीं राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस देकर मणिपुर हालात पर चर्चा की मांग की। दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के लिए भाजपा ने अपने सांसदों के लिए whip जारी किया। इस विधेयक को इसी सप्ताह Rajya Sabha में पेश किया जा सकता है।

