350 करोड रुपये की Afghan Heroin के साथ एक गिरफ्तार, Delhi से Punjab तक फैला Network

न्यूज़350 करोड रुपये की Afghan Heroin के साथ एक गिरफ्तार, Delhi से...

Date:

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(Narcotics Control Bureau) ने 350 करोड रुपये की अफगान हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति से पूछताछ में पता कि जिस रैकेट से वह जुड़ा है उसका नेटवर्क पंजाब से लेकर दिल्ली तक फैला है। इतना ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी इसका नेटवर्क फैला हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति से 50 किग्रा हेरोइन और 30 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय गैंग का मेंबर है। एनसीबी ने इस व्यक्ति को जामिया नगर इलाके से गिरफ्तार किया। एनसीबी गिरफ्तार किए गए युवक के दिए गए बयानों की भी जांच कर रही है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि युवक ने जानकारी दी है कि उसके गैग के संबंध पंजाब, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड के अलावा दिल्ली और हिमाचल तक हैं। 

एनसीबी के अधिकारियों की माने तो दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में भारत-अफगान गैंग का संबंध उत्तर भारतीय क्षेत्रों के साथ पाकिस्तान से भी है। वहीं यह गैंग अफगानिस्तान से सीधा हेरोइन की तस्करी करता है और यह समुद्र और जमीन यातायात के सहारे भारत तक लाता है। हेरोइन की तस्करी के लिए कपड़ा, मसाले के अलावा अन्य सामानों के आयात का सहारा लिया जाता है। पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए अभी कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है।

Also read: एनसीबी की रातों की नींद हराम करने वाले क्रूजर गवाह प्रभाकर सेल का निधन

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...