नागपुर: कोविड अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत

फीचर्डनागपुर: कोविड अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत

Date:


नागपुर:  कोविड अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कोविड अस्पताल में आग लगने चार कोविड मरीज़ों की मौत की खबर सामने आई है. आग लगने की यह घटना वाडी इलाके में WELL TREAT COVID HOSPITAL में करीब 9 बजे हुई . आग लगने का कारण आईसीयू के एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जो बाद में पूरे आईसीयू में फैल गई. घटना के समय आईसीयू मे 10 कोविड मरीज भर्ती थे. आग लगने के बाद 6 मरीज खुद बाहर निकलने में कामयाब हो गए जबकि 4 मरीज़ किसी वजह से वहां से नहीं निकल सके जिसके कारण उनकी मौत हो गई. फायर बिग्रेड की 4 गाडियों ने आग पर काबू पाया. अस्पताल में कुल 28 भर्ती भर्ती थे.

पुलिस ने बताया है कि करीब 27 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस ने इन मरीजों के हेल्थ की स्थिति पर ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में नागपुर बेहद प्रभावित शहरों में है. नागपुर के अलावा मुंबई, पुणे और थाने सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

इससे पहले खबर आई थी कि नागपुर में कोरोना वैक्सीन की कमी देखी जा रही है. एक टीकाकरण केंद्र पर लिखा हुआ है -‘वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध नहीं हैं.’ टीका लगवाने एक निवासी ने कहा कि मैं अपनी दूसरी खुराक के लिए आया था लेकिन टीका उपलब्ध नहीं है. उन्होंने मुझे बताया कि वे नहीं जानते कि यह कब आएगा.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...