Canada: कनाडा में हिंदू मंदिर में खालिस्तान आतंकियों ने तोड़फोड़ की है। आतंकियों ने मंदिर में हमला कर तोड़फोड़ की और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाएं हैं। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर जो सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून 2023 को गुरुद्वारा परिसर में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कनाडा में आतंकियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है। इसके आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लग रहे हैं। मंदिर के गेट पर बीते दिनों मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए हैं। घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित एक मंदिर की है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़
जिस मंदिर को निशाना बनाया है। वह सरे का लक्ष्मी नारायण मंदिर है। यह मंदिर ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत का सबसे पुराना और बड़ा हिंदू मंदिर है। मंदिर के मुख्य गेट पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर लगाए हैं। जिन पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की फोटो लगी है। पोस्टर में लिखा है कि ‘कनाडा 18 जून 2023 की हत्या की घटना में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।’
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
बता दें खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून 2023 की शाम उसकी गुरुद्वारा परिसर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरदीप सिंह निज्जर कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। इस साल कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की ये तीसरी घटना है। इससे पहले भी कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं होती रही हैंं।
हिंदू मंदिरों पर हमले की तीसरी वारदात
इस साल यह हिंदू मंदिरों पर हमले की तीसरी वारदात है। इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था। उस पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। इस पर कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय ने आपत्ति जताई थी। ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इस घटना की निंदा की थी। इसके बाद अप्रैल 2023 में भी ओंटारियों में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ था। इनके आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे। इसके बाद कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी।

