Indian Navy: भारतीय नौसेना ने समुद्री में अपनी शक्ति विस्तार की कोशिश में है। इसके लिए निरंतर हवाई संचालन सुनिश्चित करने और अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए अभयास करता रहता है। इस बार भारत ने अपने 35 से अधिक विमानों और दो युद्धपोतों के साथ प्रतिबद्धता को रेखांकित करने में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
भारतीय नौसेना लगातार अपने राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए संकल्प और दृढ़ता के साथ चौकस रहती है। भारतीय नौसेना लंबी अवधि की संभावित योजनाओं को ध्यान में रखकर और मिशन के विस्तार की सीमा को पूरा करने की दिशा में अग्रसर रहती हैं इसी कड़ी को लगातार आगे बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना अपनी ताकत बढ़ा रही है। इसी को लेकर वह युद्धाभ्यास भी लगातार कर रहा है।
भारतीय नौसेना ने समुद्री विस्तार में हवाई संचालन सुनिश्चित करने और देश के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दिखाने के लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 से अधिक विमानों और दो युद्धपोतों वाले कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) का संचालन कर क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय नौ सेना और विमानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन से अधिकारी भी चकित रह गए।
Indian Navy: भारत ने दिखाई ताकत, विमानों और युद्धपोतों के साथ किया युद्धाभ्यास
Date:

