नंदीग्राम में कभी भी, कुछ भी हो सकता है, ममता ने राज्यपाल धनकड़ को लगाया फ़ोन

उत्तराखंडनंदीग्राम में कभी भी, कुछ भी हो सकता है, ममता ने राज्यपाल...

Date:


नंदीग्राम में कभी भी, कुछ भी हो सकता है, ममता ने राज्यपाल धनकड़ को लगाया फ़ोन

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है, साथ ही कई जगहों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की खबरें आ रही हैं. पश्चिम बंगाल की हॉटसीट नंदीग्राम में एक पोलिंग बूथ के बाहर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसे लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन किया.

राज्यपाल से शिकायत
ममता ने इन घटनाओं को लेकर उनसे शिकायत की. ममता ने कहा कि ‘यहां इलाके में बाहर के लोग कानून व्यवस्था से खेल रहे हैं और कभी भी, कुछ भी हो सकता है.’ नंदीग्राम में ममता बनर्जी अपने नए प्रतिद्वंद्वी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ खड़ी हैं. अधिकारी यहां से विधायक रह चुके हैं. वो टीएमसी के बड़े नेता रहे हैं और ममता के करीबी सहयोगी रह चुके हैं. ममता ने चुनाव आयोग से यहां बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related