म्यांमार में सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच पर रोक

इंटरनेशनलम्यांमार में सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच पर रोक

Date:


म्यांमार में सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच पर रोक

नायपीडॉ: म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बीच सेना ने देश में सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच पर रोक लगा दी है। यह जानकारी नेटब्लॉक की निगरानी सेवा ने दी।

म्यांमार सेना ने लगाई है रोक
नेटब्लॉक्स ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “म्यांमार सेना ने इंटरनेट पर मौजूद विकिपीडिया की पहुंच को सभी भाषाओं में अवरुद्ध कर दिया है। यह रोक म्यांमार सेना द्वारा इंटरनेट पर लगाई गई रोक का हिस्सा है।”

इंटरनेट सेवाओं पर रोक
नेटब्लॉक्स ने कहा है कि सेना ने देश में पिछले छह दिनों से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा रखी है। गौरतलब है कि एक फरवरी को म्यांमार की सेना ने तख्तापलट किया और संसद के निर्वाचित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

एक साल का आपातकाल
सेना ने एक साल के लिए आपतकाल लागू कर दिया और इसके बाद चुनाव कराने का वादा किया है। इसके बाद सेना ने म्यांमार में एक वर्ष के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित की और इस अवधि के समाप्त होने पर चुनाव कराने का वादा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...