लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की लाल टोपी को भाजपा नेताओं ने खतरे की निशानी बताकर हमला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हुए हमले की टीस सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अभी तक है। यही कारण है कि भाजपा नेताओं ने पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर केसरिया टोपी को अपना लिया। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने को कटाक्ष करने से नहीं रोक पाए। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग सपा की लाल टोपी पर तंज कसतें थे आज उनको खुद टोपी पहननी पड़ रही है।
अखिलेश यादव ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपाइयों ने लाल टोपी नहीं पहनी। यह भी कहा कि टोपी पहनने से कुछ नहीं होगा। इसे लिए सिद्धांतों पर खड़ा होना पड़ेगा। उसको कैसे पैदा करोगे।
Read also: उत्तराखंड में बीजेपी-काँग्रेस का तिलिस्म तोड़ने आ गई Uttarakhand Janata Party
अखिलेश की लाल टोपी पर चुनाव के दौरान पीएम ने कहा था ये :
पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सपा ने निशान वाली लाल टोपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि लाल टोपी उप्र वालों के लिए रेड अलर्ट हैं। इनको लाल बत्ती के लिए ही सत्ता चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा था कि पूरा उप्र जानता है कि लाल बत्ती के लिए हल ये लोग चुनाव के दौरान लाल टोपी पहनते हैं। चुनाव जीतने के बाद माफियाओं को छूट देना और जमीन पर कब्जे करवाना इनका काम है।

