देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरो पर है। इस बार अक्षय तृतीया यानी तीन मई को गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी के साथ यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। इसके बाद 6 मई को बदरीनाथ धाम और आठ मई और केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हैं। चारधाम के रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं। साथ ही चार धाम यात्रा के लिए टूर पैकेज कैसे ले। इसका खर्च और प्रकिया क्या है।
ऐसे करें चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन
केदार आपदा के बाद चारधाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट gmvnonline.com पर होम पेज खोलना होगा। ऊपर चारधाम ऑफिशियल यात्रा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया इंटरफेस खुलने पर दाहिने साइड में एक विंडो खुलेगा। जिसमें पहला ऑप्शन चारधाम टूर पैकेज का और दूसरा दूसरा चारधाम रजिस्ट्रेशन का दिखेगा।
Read also: Corbett Park: कार्बेट पार्क की online booking खुली,14 जून तक ही कर सकेंगे नाइट स्टे
रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने पर नया इंटरफेश आएगा। जिसमें, राष्ट्रीयता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सबमिट करने पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इतना करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये है चार धाम यात्रा का टूर पैकेज
कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा चारधाम यात्रा के लिए टूर पैकेज जारी किया गया है। दस दिन का टूर पैकेज की शुरूआत ऋषिकेश से होगी। यह यमुनोत्री-गंगोत्री-केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा कर वापस ऋषिकेश पर ही खत्म होगी।
मई-जून का यह पैकेज 27400 में युवाओं के लिए जबकि सीनियर सिटजन के लिए 25550 और बच्चों के लिए 26200 चार्ज किया जाएगा। इसमें रहना-खाने के अलावा आने जाने के लिए बस होगी। छह दिन के टूर पैकेज की बात करें तेा यह ऋषिकेश-केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए है। इसमें रहना खाना और बस का किराया शामिल है।

