पहली बार सत्तापक्ष को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत : यूपी CM

न्यूज़पहली बार सत्तापक्ष को मिलेगा विधान परिषद में प्रचंड बहुमत : यूपी...

Date:

लखनऊ। आज विधान परिषद की 27 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपने मत का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार किसी सत्ताधारी दल केा विधानसभा परिषद में पूर्ण प्रचंड बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 36 में से 9 सीटें भाजपा पहले ही जीत चुकी है। बाकी बची हुई सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

इन 27 सीटों पर भी 12 अप्रैल को चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक बाद यह पहली बार होगा जबकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में किसी सत्ताधारी दल का बहुमत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के साथ विधान परिषद में प्रचंड बहुमत होने से लोक कल्याण के कार्यक्रमों के अलावा  महिला सुरक्षा और उनके स्वावलम्बन, रोजगार, किसानों व श्रमिकों के हित में और बढ़िया तरीके से काम हो सकेंगा।

Read also: यूपी में एमएलसी की रिक्त सीटों के लिए मतदान शुरू, मुख्यमंत्री ने डाला वोट

आज शनिवार को गोरखपुर महाराजगंज स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति विधान परिषद में करीब चार दशक बाद होगी। जबकि किसी सत्ताधारी दल का विधान परिषद में प्रचंड बहुमत होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस चुनाव में जो मतदाता अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। उनसे अपील है कि वो लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों ध्यान में रखकर भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related