Aligarh News: दहेज लोभी पति ने काटी पत्नी की उंगली और गंजा कर पुरे गांव में घुमाया

न्यूज़Aligarh News: दहेज लोभी पति ने काटी पत्नी की उंगली और गंजा...

Date:

अलीगढ़। जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र की चौकी पिलखना गांव के मोहल्ला भूखा में एक पति का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जहां दहेज लोभी ससुराल जनों ने दहेज की मांग पूरी ना होने के चलते एक महिला के साथ पहले तो घर के अंदर बंद कर बेरहमी के साथ जमकर मारपीट की गई। बेबस महिला के पति व ससुरालीजनों की इंतिहा की हद तो तब हो गई जब महिला को पकड़ कर उसके सिर को गंजा कर दिया तथा महिला के हाथों की उंगली काट दी। जिसके बाद महिला का सिर गंजा करके उसको पूरे गांव के अंदर घुमाया गया।

महिला को गांव के अंदर घुमाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था आनन-फानन में अकराबाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करके हाथरस पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। तो वही पीड़ित महिला ने हाथरस महिला थाने में अपने पति और सुसरलीजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Read aslo: स्कूल न आने पर शिक्षिका ने दलित छात्र से कहा,’तुम सिर्फ़ जूते बनाओ, पढ़कर क्या करोगे’

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर लगाम लगाने में निरंकुश नजर आ रही है। जहां योगी सरकार में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार थम नहीं रहे हैं। जहां अलीगढ़ में एक दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर उसे गंजा कर दिया तथा घर की दहलीज से भी निकाल कर पति ने पूरे गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर हाथरस पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कानून से बेखौफ दहेज लोभी पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मार पीट कर अधमरा कर दिया। इतने में पति का दिल ना भरा तो पत्नी के सिर के बाल काट कर उसे घर से बाहर निकाल पूरे गांव के अंदर गंजा घुमाया गया। महिला की हालत गंभीर देख आस-पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष को दी।

सूचना पर पहुंचे पीड़ित महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हाथरस जाकर उक्त घटना की तहरीर हाथरस महिला थाने में दी। जहां हाथरस पुलिस अकराबाद थाने पहुंच कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर हाथरस ले गई। बताया जाता है कि पीड़ित महिला हाथरस के गांव किदौली की शादी 5 वर्ष पूर्व अकराबाद क्षेत्र के कस्बा पिलखना निवासी एक युवक से हुई थी जिसके पास एक लड़का भी है।

पीड़िता के अनुसार बताया जाता है कि उसका पति आये दिन दहेज में रुपयों की मांग करता है इसी को लेकर पति महिला के साथ मारपीट करता रहता है मांग पूरी ना होने पर पति ने बेरहमी से महिला को मारपीट कर अधमरा कर दिया तथा महिला के सर के बाल व हाथ की उंगली काट दी।

Read also: दहेज के लिए पत्नी का गला घोंटने के आरोप में यूपी का व्यक्ति गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने कहा कि थाना अकराबाद क्षेत्र की चौकी पिलखना क्षेत्र में एक महिला का सिर गंजा कर उसके पति द्वारा गांव में घुमाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। महिला का आरोप था कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद महिला ने हाथरस महिला थाना पहुंचकर उसको गंजा करने वाले अपने पति को ससुराली जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में थाना अकराबाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार करते हुए हाथरस पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया हैं। हाथरस पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...