लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी आईएसआईएस आतंकी मुर्तजा को पहले ही एटीएस ट्रेस कर चुकी थी। मुर्तजा अहमद की तलाश में एटीएस उसके घर भी पहुंची थी। लेकिन वह फरार हो गया था। मुर्तजा को जानकारी थी कि एटीएस उसके पीछे लग चुकी है।
आतंकी अब्बासी मुर्तजा अहमद ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के खाते में लाखों रुपये भेजे थे। इसकी जानकारी भी एटीएस को मिल गई है। इसी कड़ी में एटीएस आतंकी मुर्तजा की तलाश में सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची थी। लेकिन मुर्तजा फरार हो गया था।
Read also: रूस शत्रु देशों को खाद्य आपूर्ति में अधिक विवेकपूर्ण : पुतिन
मुर्तजा को पता चला था कि उसकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने जाल बिछा दिया गया है। इसके बाद से वह घर से गायब हो गया था। इसके बाद वह घटना को अंजाम देने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। एटीएस की जांच से पता चला है कि आतंकी मुर्तजा ने अपने कौन से बैंक खातों से रुपये भेजे हैं। उसकी भी जानकारी मिल गई है। चार बैंक खातों का पता चला है। मुर्तजा के डेबिट कार्ड नंबर एटीएस ने सुरक्षित रखा है।
एटीएस के सूत्रों के अनुसार मुर्तजा ने लोन वुल्फ अटैक मॉड्यूल के तहत हमला किया था।

